राजेश जायसवाल,
गोरखपुर/फुटहवा ईनार। पुलवामा हमले के दो वर्ष पुरे होने पर रविवार को मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां तरकुलही देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। माता तरकुलही धाम प्रांगण में स्थित अमर शहीद बाबू बंधू सिंह स्मारक पर गोरखपुर पुलिस बैंड टीम के द्वारा राष्ट्रीय गीतों के धुन एवं के तरफ से दीप प्रज्वलित कर किया गया नमन।
रविवार को सायं काल 5:30 बजे माता तरकुलहा मंदिर के प्रांगण में स्थित अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के स्मारक पर उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर की बैंड टीम के द्वारा राष्ट्रीय गीतों के धुन बजाकर तथा व्यापार मंडल तरकुलहा एवं चैरिटेबल ट्रस्ट तरकुलहा के पदाधिकारियों व्यापारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पुलवामा हमले के 2 वर्ष पूरे होने पर अमर जवानों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर के बैंड का नेतृत्व मेजर राम जी गौंड ने किया महेंद्र गुप्ता, छेदी गुप्ता, इंद्रेश प्रसाद, राममिलन, राम दरस, पवन सिंह थापा, प्रेम थापा एवं अवधेश कुमार ने उनका साथ दिया साथ में मां तरकुलही देवी व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मुन्नीलाल चौहान उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी संरक्षक रमेश राय एडवोकेट दीनानाथ जायसवाल हरीश राजभर अभिनव जयसवाल सुग्रीव साहनी ऋषि साहनी सचिन सुनील पासवान पूरन सैनी राजेंद्र शर्मा राहुल शर्मा जितेंद्र चौहान इंदल राजभर धर्मेंद्र जायसवाल वकील चौहान विनोद चौहान ध्रुव जायसवाल छोटेलाल मोदनवाल रमेश सैनी बृजकिशोर बबलू पासवान राकेश साहनी चंदन जयसवाल शुभम चौहान गोलू पासवान दीपक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व्यापारी मौजूद रहे।
Comments