भारत माता का पूजन कर देश पर बलिदान होने वाले सपूतो को नमन

300 घरों में पहुचाया भारत माता के चित्र

गोरखपुर महानगर के 300 परिवारो में संस्कार भारती महानगर ने भारत माता के चित्र वितरित कर लोगो के भीतर देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। इन सभी परिवारो में 26 जनवरी को भारत माता की पूजा हुई और परिवार के साथ फ़ोटो खिंचे। घरों से आए तस्वीरों में से सर्वश्रेष्ठ तीन तस्वीरों की पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी महानगर महामंत्री प्रेमनाथ ने दी।



गोरखपुर। संस्कार भारती महानगर की तरफ से 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को सूर्यकुंड धाम सरोवर परिसर पर भारत माता का पूजन कर देश पर बलिदान होने वाले सपूतो को नमन किया। संस्था की सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीता खरे ने माँ भारती के चित्र को तिलक लगा कर आरती की। कार्यक्रम संयोजक व प्रांतीय मातृ शक्ति प्रमुख रीना जायसवाल ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। अपने उदबोधन में डॉ अनिता ने कहा कि अपने कार्य पूरी ईमानदारी से और इंसानियत के भले के लिए करना भी देश भक्ति का एक रूप है। 



प्रांतीय सह महामंत्री प्रेमनाथ ने कहा कि देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए, तभी वो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी समझ पाएगा। संरक्षक वीरेंद्र जी गुप्त ने कहा कि देशभक्ति एक एहसास है, जिसे सिर्फ वो ही समझ सकता है, जो अपने देश से बिना स्वार्थ के प्रेम करता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इसीक्रम में सुनिषा, निधि, नूपुर, सौम्या , एकता आदि कलाकारों ने संस्था का ध्येय गीत के साथ ही ए मेरे वतन के लोगो जरा आँख में भर लो पानी, भारत हमको जान से प्यारा है तथा वन्देमातरम की बेहतरीन प्रस्तुति की। संयोजक रीना जायसवाल ने आभार ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में महानगर कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ कुमुद सिंह , श्याम मोहन, अनीता श्रीवास्तव, आत्रेय शुक्ल, प्रहलाद खरे, अजय कुमार प्रमोद और आकाश आदि उपस्थित रहे।

 

Comments