रोटरी क्लब युगल ने गणतंत्र दिवस पर किया सेवा को समर्पित


मानव जीवन की सार्थकता सर्व कल्याण में निहित : सुधा मोदी



गोरखपुर। रोटरी क्लब युगल ने रजही के एक फार्म हाऊस में मनाया गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रोहण के द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ किया गया। तत्पश्चात् हमारे संस्कारों को जीवन्त रखते हुए गौ माता को गुड़ और चना खिलाया गया। शिव उपासना करके सभी के मंगल की कामना की गयी तदुपरान्त दरिद्र नारायण के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। रोटरी युगल की अध्यक्ष रो सुधा मोदी ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता सर्व कल्याण में निहित है। जीवन के हर पल को एक उत्सव की तरह जिये। रोटेरियन अनुराग अग्रवाल जी ने सभी के मनोरंजन के साथ साथ प्रेम और भाईचारे की शृंखला को कैसे क़ायम रखा जाये इसके संदेश को सभी के बीच दिया।

एन डी न्यूज़ के शहर में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मानित

कार्यक्रम में विशेष योगदान रोटेरियन डा. आर ए अग्रवाल और रो रश्मि अग्रवाल का रहा। सचिव रो शालनी अनुराग ने अतिथि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी यूफ़ोरिया की अध्यक्ष रो ख़ुशबू मोदी, रोटरेकट अध्यक्ष रो रत्नेश तिवारी, मोहित दुबे, रो अशोक अग्रवाल, अतुल खेतान, रवीन्द्र अग्रवाल, नीलम गोविंद, विवेक, सीमा, अनिता, राकेश, अशोक, कला सुरेका, सुनीता गुप्ता, रबेखा, पूजा, श्रद्धा, संगीता, प्रियंका, आलोक अग्रवाल, सुधा सिंह आदि की सहभागिता रही।

Comments