बैंड बाजा बारात के बीच रचाई निर्धन कन्या की शादी

 


गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को बैंड बाजा के साथ पहुंचे बाराती। मौका था रोटरी क्लब गोरखपुर युगल, रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा, नई दिशा और यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) द्वारा अम्बेडकर कॉलोनी मलिन बस्ती की एक निर्धन कन्या के विवाह समारोह का। नई दिशा और रोटरी युगल अध्यक्ष रो सुधा मोदी, सचिव रो शालिनी अग्रवाल, रोट्रेक्ट युवा अध्यक्ष रोट रत्नेश तिवारी, सचिव रोट ऋषभ दुबे, युवा इंडिया इवेंट कोऑर्डिनेटर सुमम गुप्ता, मुहिम संचालक इस्लाम अहमद, श्याम गुणगान समिति उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बारातियों का स्वागत पुष्पों की बारिश किया। उसके बाद पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच रीति रिवाज से सात फेरों की रस्म निभाई। कन्यादान जाजोदिया दम्पत्ति ने पुरोहित पंडित राम जी की देख रेख में किया। घरेलू वस्तु के साथ वर-वधू को विदाई की गई।

सुधा मोदी ने कहा कि निर्धन कन्या की शादी करना एक पुनीत कार्य है। इससे बड़ी सेवा नही हो सकती। ऐसे आयोजन में सामाजिक संगठनों और समाज सेवियों को आगे आना चाहिए। 

इस दौरान रोट गोलू तिवारी, रोट पारुल यादव, रोट निहारिका टेबरिवाल, रोट अलका, रोट खुशबू आदि उपस्थित रहे।

Comments