आरती पूजन के बीच मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

  • परंपरागत ढंग एवम् पूरे भक्तिभाव से परम पूज्य अवधूत भगवान राम जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया
  • पीठ प्रमुख अवधूत छबीले राम ने सैकड़ों साधु संतो एवम् जरूरतमंदों को बांटा कम्बल और उन्हे करवाया अपने हाथो से भोजन


गोरखपुर। परम पूजनीय नित्य प्रातः स्मरणीय अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम का महापरिनिर्वाण दिवस परंपरागत ढंग से अघोर पीठ आश्रम में मनाया गया।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ आश्रम परिसर में शनिवार को अवधूत भगवान राम नेत्र एवं सामान्य रोग चिकित्सालय में दूरदराज से आए हुए गरीब मरीजों के आंखों की जांच हुई। इसी क्रम में रविवार को मरीजों के आंखों की जांच, ऑपरेशन किया गया, साथ ही साथ आश्रम में अन्य सभी कार्यक्रमों के साथ ही साथ पूर्वाह्न ठीक 10:30 बजे पीठ प्रमुख पूजनीय गुरुदेव अवधूत छबीलेराम जी के द्वारा महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा का पूर्ण श्रृंगार केे बाद महाआरती की गई।

महाप्रभु को भोग निवेदित करने के पश्चात दिन में विशाल सहभोज तत्पश्चात सैकड़ों साधु संत गरीबों को अवधूत छबीले राम जी द्वारा कंबल वितरित किया गया l

सायंकाल संध्या आरती भजन के पश्चात रात्रि भोग प्रसाद वितरण किया गया। 

कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न किया गया।

Comments