कर्क राशिफल 22 जुलाई नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए समय उपयुक्त है


 


आजीविका :


बुधवार का दिन आपके व्यक्तित्व के आकर्षण व मधुरता में वृद्धि करने वाला होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी व्यवहारिक सोच समाज में आपको प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। कार्यक्षेत्र में पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए उपयुक्त समय है। छात्रों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


परिवारिक जीवन :


ददिहाल पक्ष से लाभ की संभावना है। विदेश से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। भाइयों तथा मित्रों के सहयोग का अवसर आपकी मन में प्रसन्नता तथा आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला होगा। जीवनसाथी की सलाह कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगी। रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह योग जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, मित्रों से उपहारों की प्राप्ति होगी।


आर्थिक स्थिति :


आर्थिक पक्ष मजबूत बना हुआ है, परंतु खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। नए व्यवहारिक अनुबंध आर्थिक लाभ देने वाले होंगे।


स्वास्थ्य


स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। विषाणु जनित रोगों के प्रति सावधानी बनाए रखें। 


उपाय :


व्यापार में आर्थिक उन्नति हेतु बुद्धदेव के मंत्र "ओम ब्रां ब्रौं स: बुधाय नमः" का जप लाभकारी होगा।


- आचार्य पंडित शरद चन्द्र मिश्र


Comments