धन लक्ष्मी के लिए शुक्रवार को इन नियमों का पालन याद से करें

शुक्रवार होगा लाभदायी, बस करें इन नियमों का पालन



माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है। इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उसको कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और इनके आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन को और भी उपयोगी बनाने के लिए ज्योतिष में इस दिन के लिए कुछ नियम बताए हैं, जिनको एकबार आजमाने से ना सिर्फ सौभाग्य की प्राप्ति होगी बल्कि देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही घर की कलेश और निराशा भी दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं इन ज्योतिषीय इन नियमों के बारे में…


 


नहीं खाएं यह चीज



आचार्य पंडित शरद चन्द्र मिश्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ भी खट्टा जैसे फल, अचार या कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। शुक्रवार मिष्ठान खाने का दिन होता है। साथ ही इस दिन वैभव लक्ष्मी और संतोषी माता का व्रत किया जाता है। इस व्रत में खट्टा खाने के लिए साफ मना किया जाता है। दरअसल खट्टी चीज मां लक्ष्मी को बिल्कुल पसंद नहीं हैं।


 


धन-धान्य की नहीं होती कमी



गुरु पंडित कैलाश पति त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार के दिन खीर में शहद मिलाकर माता लक्ष्मी का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद खीर का प्रसाद सबसे पहले घर की सबसे बड़ी महिला को दें फिर सभी में खीर को बांट दें। ऐसा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और धन की कभी कमी नहीं होती।


 


खत्म होती है गृह क्लेश



ज्योतिषाचार्य पंडित भरत मिश्र के अनुसार कोई भी पूजा-पाठ में कपूर का प्रयोग किया जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कपूर से पूजा करें और फिर उसको पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा घर में आएगी बल्कि सभी प्रकार की कलेश भी खत्म होगी। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।


 


मां लक्ष्मी होती हैं नाराज



आचार्य पंडित योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी के अनुसार किसी को भी भूलकर शुक्रवार के दिन उधार नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया पैसा लौटकर वापस नहीं आता है। इस दिन कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और रिश्तों में भी कड़वाहट आती है।


 


घर पर आती है सुख-समृद्धि



पंडित नित्यानंद तिवारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या के समय लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना उत्तम माना गया है और घर का दरवाजा इसी समय खोलकर रखना चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार, शुक्रवार के दिन इसका पाठ करना बहुत कल्याणकारी माना गया है। अगर संभव हो तो हर रोज इसका पाठ करें, ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर पर आती है।


 


मन रहता है शांत



वेदाचार्य पंडित रामानुज त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार के दिन दूध में शक्कर मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए और चींटियों को शक्कर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है और शुभ कार्य करने के प्रेरणा मिलती है। बताया जाता है कि चींटियों में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसा करने से आप भगवान विष्णु और शिव दोनो की उपासना कर सकते हैं।


Comments