गोरखपुर में एक बुजुर्ग समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, अब तक 278 संक्रमित

गोरखपुर। जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक शहर के खूनीपुर, एक धर्मपुर और तीन ब्रह्मपुर के निवासी हैं। खूनीपुर के जिस व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। जबकि आज चार लोग कोरोना को पछाड़ कर जा चुके हैं।



वह मौजूदा समय में बीआरडी में भर्ती है। इन मरीजों के मिलने के बाद से जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 278 हो गई है। इनमें 185 कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। जबकि 11 की मौत हो चुकी है। 82 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
जानकारी के मुताबिक खूनीपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को लीवर में सूजन था। इसके बाद परिजन इलाज के लिए बीआरडी लेकर गए थे। जहां पर मंगलवार को उनका नमूना लिया गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में अब विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि परिजनों को भी नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा जाएगा। इसके अलावा बीआरडी में इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मियों के भी नमूने लेने की बात कही जा रही है। वहीं शहर के धर्मपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मिले रेल कर्मी के परिवार के हैं। इनके परिवार के एक लोग पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


ब्रह्मपुर के बोहाबार निवासी 35 वर्षीय युवक बंगलौर से 21 जून को आया था। जबकि उसी क्षेत्र के लालपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति गुजरात से 20 जून और रामपुरा का 24 वर्षीय युवक 21 जून को विदेश से लौटा है। ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर इनके नमूने लिए गए थे।


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों को रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने पॉजिटिव मरीजों के गांव और मोहल्ले को सैनिटाइज कराते हुए सील करने का निर्देश दे दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। इनके परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।


 


Comments