संतकबीनगर में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 79

संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें तीन पॉजिटिव मुंबई से लौटे थे। जबकि चौथी पॉजिटिव मिली महिला का पति मुंबई से लौटा था और पूर्व में पति पॉजिटिव पाया गया था।



डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि पॉजिटिव मिली महिला का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। पहले जो रिपोर्ट आई थी वह निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह एक युवक की मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
जबकि जिले से भेजे गए नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो तरह की रिपोर्ट आने की वजह से महिला और युवक का दोबारा नमूना जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिले के निवासी एक शख्स की लखनऊ में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस प्रकार जिले में शुक्रवार को कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक कुल 79 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 31 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। 


 


Comments