देवरिया में नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित


  • महाराष्ट्र और गुजरात से आए हैं ये लोग

  • जिले में नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित




देवरिया। जिले में शनिवार रात को आई रिपोर्ट में नौ और लोग कारोना संक्रमित मिले हैं। नमूना लेने के बाद ये सभी अपने-अपने गांव में क्वारंटीन थे। ऐसे में अब तक जिले में कुल 80 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक कि मौत हो गई है। ये सभी लोग महाराष्ट्र और गुजरात से आए हैं।
पथरदेवा के सिधावे गांव के दो लोग दस दिन पूर्व मुंबई से घर आये थे। ये गांव के स्कूल में क्वारंटीन थे। शनिवार की रात आई जांच रिपोर्ट में यहां के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। यहां से एक सप्ताह पूर्व भी एक युवक पॉजिटिव मिला था। लार ब्लाक के कुंडौली गांव का एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह भी मुंबई से आया है। पथरदेवा ब्लाक के सकुतई गांव में एक महिला समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों लोग सूरत और एक मुंबई से आया है। महिला अपने परिवार में भी रही है। तेलियाकला और नकइल गांव में एक-एक शख्स पॉजिटव मिला है। बरहज ब्लाक के देईडीहा गांव का एक युवक पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद गांव पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि नौ लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है


 


Comments