पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता


गोरखपुर। 'सन रोज संस्थान' द्वारा 02 फरवरी 2020 को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु आर्य नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अपराहन 12:00 बजे से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों के लिए आयोजित है, जूनियर वर्ग 14 वर्ष के उम्र तक तथा सीनियर वर्ग 30 वर्ष के उम्र तक है। चित्रकला विषय जूनियर वर्ग के लिए वृक्ष कटान नियंत्रण  एवं पौधारोपण तथा सीनियर वर्ग के लिए जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण है। प्रतियोगिता हेतु जानकारी 9335491210 मोबाइल नंबर पर प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रतियोगिता तिथि पर प्रतियोगिता से पूर्व होगा।


Comments