जीवनदायिनी है गाय का दूध

जीवनदायिनी है गाय का दूध



गाय को वैदिक समय से ही महत्व दिया गया है। गाय का दूध बेहद पौष्टिक और सेहतवर्धक होता है। मानव की बुद्धि के विकास में गाय का दूध बेहद अहम होता है। हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि भारतीय गाय के दूध में मिलने वाले प्रोटीन से हृदय घात, डायबिटीज और मानसिक रोग को ठीक करने में अहम होता है। दुनिया में पाई जाने वाली गायों में से भारत की गाय को सबसे उत्तम माना गया है। भारतीय गाय के दूध में ताकत और पौष्टिकता अधिक होती है। नई रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि भारतीय नश्ल की गाय में सन ग्लैंडस होती है जो उसके दूध को पौष्टिक्ता के साथ औषिधी में बदल देती है। गाय के दूध का असर उनके रंगों के अनुसार भी होता है। गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में बेहद हल्का होता है। इसलिए छोटे बच्चों को गाय का दूध शीध्र पच जाता है। लाल रंग की गाय के दूध के सेवन से शरीर उर्जावान होता है और खून का सही संचार होता है।


Comments