हजारों दीपों से जगमग हुई मोती जेल की मलिन बस्ती

दीपों की आभा व सजावट से जगमग हुई मोती जेल मलीन बस्ती।



गोरखपुर। उत्सवों में खुशी बांटने से दोगुनी हो जाती है। यदि यही उत्सव जरूरतमंद बच्चों के साथ सामूहिक रूप से मनाया जाए तो उत्सव का आनंद चौगुना हो जाता है। इसी मकसद से 'यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवाइंडिया)'  के तत्वधान में शनिवार को मोती झील की मलिन बस्ती कौन गा रहा है धीरे-धीरे दीपो से जगमगा उठा। दीपावली की देर रात दीपों की कतार व सजावट के बीच जगमग मोती जेल मलीन बस्ती की छटा के अलौकिक नजारे को देखने मानो देवलोक उतर आया हो। इसकी आभा के आगे आसमां के टिमटिमाते तारे भी सकुचित हो गए। हंसी-खुशी के बीच युवाइंडिया के साथ वीर बच्चों व उनके माता पिता ने इस पर्व को मनाया। डॉ रूप कुमार बनर्जी व श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बच्चो से साथ उनके अभिभावक से अपील किया कि इस बार की दिवाली पूरी तरह पर्यावरण को समर्पित है। कनक लता त्रिपाठी ने कहा कि युवाइंडिया निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। शैक्षिकता की जो ज़िम्मेदारी उठायी है वो तारिफे क़ाबिल है। शिक्षित होकर यहाँ के बच्चे देश का नाम रोशन करेगें। बच्चो को दिये, तेल, माचिस, बाती, फल, मिठाई, नमकीन, फ़्रूटी, छुरछुरी आदि का वितरण कर तत्पश्चात दिये जलाकर प्रांगण को रोशन किया। युवाइंडिया अध्यक्ष श्री रत्नेश तिवारी ने बताया कि दीपावली के मौके पर जरूरतमंदों बीच जाने में आत्मीय सुख मिलता है। सम्पन्न लोगों को भी इस मौके पर आसपास के बस्तियों के अंधेरों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। संरक्षक श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सभी समुदाय ने एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां मनाई और उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं। इस अवसर पर राजश्री, जयश्री, साक्षी मिश्रा, पारुल यादव, श्री जसपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, मिथलेश, आशीष, शीलेन्द्र, इस्लाम, मिन्नतुल्लाह, शिवम, किशन, राजल गुप्ता, सौम्या, पिंकी, जोया, विशाल, मुनिराज, शेखर, युवराज, गौरव गुप्ता, सावन, अल्बर्ट, रॉबर्ट, अरुण, करीना, मालिनी, सूरज, शंकर, आकाश आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Comments