501 मातृशक्तियों के साथ से निकली मनोकामना पूर्ण कलश यात्रा


नंदू मिश्रा और दिव्या मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु



विधायक विपिन सिंह और महंत रविन्द्र दास ने भगवा ध्वज दिखा कर यात्रा को रवाना किया



मुख्य अतिथि ग्रामिण विधायक विपिन सिंह, महंत रविन्द्र दास जी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी और पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय जी, समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल लाला बाबू रहे।



गोरखपुर। सुर्यकुण्ड धाम जीणोंद्धार समिति एवं श्री श्री महालक्ष्मी पूजा नवयुवक समिति के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2019 बृहस्पतिवार को अपराहनः 12 बजे 501 मातृशक्तियां के साथ भव्य कलश यात्रा सुर्यकुण्ड धाम सरोवर से निकाली गई। मोहनलालपुर की महारानी मां लक्ष्मी पूजा समिति के स्वर्णिम वर्ष के 51वां वर्ष के अवसर पर मनोकामना पूर्ण  भव्य कलश यात्रा सुर्यकंड धाम सरोवर से निकाली गई। अपनी आस्था व् श्रृद्धा के बड़ी संख्या में केशरिया वस्त्र धारण 501 मातृ शक्तियां सिर पर कलश लिए यात्रा की शोभा बड़ा रही थी। मुख्य अतिथि ग्रामिण विधायक विपिन सिंह और महंत रविन्द्र दास जी ने भगवा ध्वज दिखा कर यात्रा को रवाना किया। अपनी आस्था व श्रद्धा के साथ श्रद्धालु पूरे रास्ते झूमते हुए मां की गुणगान कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी और पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय जी, समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल लाला बाबू रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा की आरती से की गई। सबसे पहले सभी अतिथियों ने सूरज कुंड धाम सरोवर पर मा गंगा की आरती की। इसके बाद भगवा ध्वज दिखा कर यात्रा को विधायक विपिन सिंह और महंत रविन्द्र दास ने रवाना किया। यात्रा सूरजकुंड सरोवर से निकलकर माधवपुर पावर हाउस, सीधारीपुर, निरंकारी भवन देते हुए सूर्य कुंड ओवरब्रिज से होकर सूरजकुंड तिराहा, तिवारीपुर थाना से अपने पारंपरिक स्थल मोहनलालपुर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा की अगुवाई भजन सम्राट नन्दू मिश्रा कर रहे थे। नंदू मिश्रा और दिव्या मां के भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। इनके मधुर भजनों से यात्रा पूरा भक्ति में हो उठा था। जगह-जगह यात्रा के स्वागत के लिए फूलों की बारिश वह जल मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी माहौल पूरी भक्ति में था।
महामंत्री अमरदीप गुप्ता ने बताया कि मोहनलालपुर की महारानी मां लक्ष्मी पूजा समिति के स्वर्णिम वर्ष के 51वां वर्ष के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा मनोकामना पूर्ण सुर्यकंड धाम सरोवर से निकाली गई। यात्रा में ग्रामिण विधायक श्री विपिन सिंह जी और काली बाड़ी के महंत रविन्द्र दास जी, प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अन्जू चौधरी, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्डेय, अरुण कुमार अग्रवाल लाला बाबू के अगुवाई में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां 501 कलश लिए यात्रा शामिल थी। उन्होंने बताया कि इस समिति द्वारा विगत कई वर्षों अनेक कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें वर्ष 2016 में विश्व का सबसे बड़ा दीप प्रजोवलित कर गोरखपुर का नाम विश्व पटल पर पुनः स्थापित किया है। श्रीराम जन्म भूमि के भव्य निर्माण के मनोकामना पूर्ति करने हेतू कलश यात्रा विगत कई वर्षों से निकाली जा रही है। कार्यक्रम में अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, शीतल चौधरी, अभिषेक गुप्ता सोनू, विशाल गुप्ता, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, तनिष्क, रितिक, गोलू, सत्यम रावत, मनोहर रावत, प्रेम कुशवाहा, माला, सोनी रावत, सिमरन गुप्ता, अनीता गुप्ता, कुमकुम, गौरी, प्रिया सहानी, रीता सहानी, रजनी, नेहा, कृतिका, निकिता, नेहा, प्रियंका, संध्या, राधा, पूनम गुप्ता, रजनी गुप्ता, कृतिका, निकिता, नेहा, प्रियंका, संध्या, राधा, अंशिका, नेहा साहनी, शिवानी, सीता, प्रांजलि, कविता साहनी, पूजा शर्मा, प्रीति, प्रिया, हिना, वंदना, निधि, राधा निषाद, माया और संध्या गॉड आदि शामिल  रही।


Comments