देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के बीच गूंजा माता रानी का जयघोष

भक्ति संग शक्ति की आराधना शुरू


शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही उपासक मंदिरों व घरों में देवी की अराधना के साथ कलश स्थापित की। रविवार को शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।




गोरखपुर। देवी की पूजा अर्चना के लिए प्रतिपदा अश्विन शुक्ल रविवार को सुबह से भक्त मां के दरबार में पहुंचने लगे। श्रद्धा और भाव के साथ माता की पूजा की शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन देवी भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापान की। घरों से मंदिरों तक आस्था का सागर हिलोरें लेता रहा। महिलाओं ने पूजन के साथ मंदिरों में माथा टेका। नवरात्र के प्रथम दिन घर और मंदिरों में मैया के दरबार सजे रहे, कहीं महिलाओं ने मां का गुणगान कर लांगुरिया गाए तो कही कलश के साथ यात्रा में शामिल हुईं। रविवार को सुबह से ही मां भगवती की अराधना में घर और मंदिरों में पूजन और आरती से शुरू हुआ। वहीं शहर के काली मंदिर, गोलघर सहित सभी देवी मन्दिरों पर श्रद्धालुओं ने देर शाम तक माता की पूजा आराधना की शारदीय नवरात्र के प्रथम देवी मां शैलपुत्री की श्रद्धा-सुमन के साथ भक्तों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन, कपूर, अगरबत्तीयां जलाकर मंगल कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजते रहे और माता रानी का जयघोष गूंजता रहा।


 


Comments