भारत नेपाल मैत्री समझौते व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये दिव्यांग छात्रों का चित्रकला प्रतियोगिता

विभिन्न संस्थाओं द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर दिव्यांग छात्रों में चित्रकला प्रतियोगिता 



 गोरखपुर।  भारत-नेपाल के मैत्री समझौते और पर्यटन* को बढ़ावा देने के लिये दोनो देशों के कई संस्थाओ के तत्वाधान में शुक्रवार  को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मूक बधिर राजकीय विद्यालय* में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
 
नवभारत निर्माण ट्रस्ट के विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस शुक्रवार से गोरखपुर के गोलघर में बॉबीज़ के सामने लिबर्टी शोरूम पर प्रतिभागी फॉर्म ले सकते है। फॉर्म मिलने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है।
 रजत मिश्रा ने बताया कि दोनो देशों से 100-100 चित्रकलाओं का चयन किया जायेगा तथा चयनित चित्रकला दोनो देशों के कई संस्थाओ के तत्वाधान में भारत-नेपाल के मैत्री समझौते और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये होने वाले प्रदर्शनी में पुरूस्कृत की जाएगी। जिसमे भारत के नवभारत निर्माण ट्रस्ट, सामुदायिक विकाश समिति, बाबा रैनाथ ब्रह्म सेवा संस्था, आर.एन. सेवा.संस्थान और  नेपाल के स्प्रिंगफ़ील्ड, अदर्स विद्या मंदिर, ग्रीनफ़ील्ड एकेडमी के तत्वाधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में  विक्रमादित्य नारयण सिंह,रजत मिश्रा,बादल चतुर्वेदी,आकाश कुमार,मोहित दुबे,अमित पटेल, विनय कुमार,नीलमा कुरी, आदि मौजूद रहे।


Comments